फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: किशोरी से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Mon, 19 Sep 2022 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अपहृत किशोरी को स्वाट टीम ने मेरठ से बरामद किया है। मामले में किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। किशोरी ने धर्मांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र की किशोरी को उसके गांव का साकिब नौ सितंबर को अपहरण कर ले गया था। किशोरी की मां साकिब के घर पूछताछ के लिए गई थी। तब साकिब के पिता अफसार समेत चार लोगों ने गालीगलौज कर धमकी देकर भगा दिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

एसपी ने किशोरी की बरामदगी के लिए स्वॉट और सर्विलांस टीम लगाई थी। स्वॉट टीम ने मेरठ से 15 सितंबर को साकिब को पकड़कर किशोरी को बरामद किर लिया था। पुलिस ने किशोरी का 16 सितंबर को मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद विवेचना में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं। किशोरी ने बताया कि गांव से साकिब कानपुर ले गया था। कानपुर में तीन दिन एक कमरे में रखकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कानपुर से 12 सितंबर को मेरठ ले गया। मेरठ में किराये का कमरा लेकर रखा, वहां धर्म परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में साकिब का चालान किया गया है। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें