फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या करके कुएं में फें की लाश

Sun, 07 Jun 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव में अश्लील हरकतों से तंग आकर भाई ने भाई की लाठी-डंडे से पीट क र हत्या कर दी और शव को कुएं में फें क दिया। ग्रामीणों की सुगबुगाहट पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शनिवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव निवासी रामसजीवन दुबे के चार पुत्र श्यामसुंदर, शिवसहाय  उर्फ कल्लू (32), बल्लू और घनश्याम हैं। घनश्याम सपरिवार बनारस में रहता है। अन्य तीन भाई साथ में रहते हैं। गांव में बुधवार को शादी समारोह से कल्लू दुबे शराब के नशे में घर लौटा था। नशेबाजी को लेकर परिजनों से जमकर विवाद हुआ था। तभी श्यामसुंदर ने कल्लू के सिर पर लाठी मार दी थी। मौके पर उसकी मौत हो गई थी। गांव से दो किमी दूर मौहाई गांव के पास कुएं में लाश फेंक दी थी और सभी लोग घर में ताला बंद करके चले गए। घटना की भनक ग्रामीणों को लग गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पड़ताल में जुटी थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने  श्याम सुंदर को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव कुएं से बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में श्यामसुंदर ने हत्या कबूल की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी व घर अन्य महिलाओं के साथ मृतक अक्सर अश्लील हरकतें करता था। कई बार उसे हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी गई थी। उसकी पत्नी एक पखवारे पहले मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर शराब के नशे में झगड़ा करता था। इससे पहले दूसरे भाई की पत्नी के  साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उसकी हरकतों से तंग आकर दो साल पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी। आरोपी ने कबूला कि इन्हीं वजहों के चलते भाई की हत्या दी। एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या अभियुक्त के पकड़े जाने के  बाद पर्दा उठा है। अब विवेचना में आरोपियों को शामिल किया जाएगा।

इंसेट
मृतक को चार कंधे भी नहीं हुए नसीब
जाफरगंज थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में दो पुलिस कर्मियों के  अलावा मृतक कल्लू दुबे का कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं पहुंचा। यहां तक की उसके  मां बाप भी उसका चेहरा देखने नहीं आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन


इंसेट
कत्ल के बाद पूरा घर हुआ फरार
जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में मृतक कल्लू दुबे की हत्या के बाद उसका पूरा परिवार फरार हो गया था। मृतक का पिता राम सजीवन, मां सुशीला और हत्यारोपी भाई श्यामसुंदर व छोटा भाई बल्लू फरार हो गए थे। हालांकि हत्यारोपी गांव में घूमते-फिरते दिखाई देता रहा है। उससे लोग कल्लू के बारे में जानकारी भी करते  थे। उसने ग्रामीणों को कल्लू के गैर जनपद चले जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें