फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरब्रिज के नीचे से होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। ओवरब्रिज के नीचे से परिवहन निगम की बसें चलाए जाने को लेकर एआरएम विपिन अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। किसान पंचायत संगठन ने आठ अगस्त को औंग में हुई बैठक में ओवरब्रिज के नीचे से बसों के संचालन को लेकर मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बिंदकी अरविंद कुमार को किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह और युवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शैलू ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। पांच सूत्री मांगों में बसों को नीचे से संचालन की मांग की गई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फतेहपुर ने सभी चालकों व परिचालकों को नोटिस बोर्ड के माध्यम से आदेशित किया है। सहायक यात्री निरीक्षक फतेहपुर डिपो कानपुर परिक्षेत्र के विनय कुमार व राघवेंद्र बहादुर सिंह को अनुपालन कराने को लिखा है। किसान यूनियन के प्रयास पर राम जी, बृजेश कुमार, विवेक प्रधान, विकास कुमार, शरद सोनी, अखिलेश पटेल, लल्लू गुप्ता, पवन सविता, अजय मिश्रा ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें