फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्रेडिट कार्ड से 1.79 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। एसपी के आदेश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


औंग थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी श्याम गोपाल ने एसपी से शिकायत में बताया कि क्रेडिट कार्ड से 14 जुलाई को धोखाधड़ी की गई है। कार्ड से दो बार में 91 हजार 486 और 88 हजार रुपये पार किए गए हैं। मैसेज शाम को आने पर धोखाधड़ी का पता चला। उसने क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी से साझा नहीं की है। उसने साइबर क्राइम थाना को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुल एक लाख 79 हजार 486 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें