फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सीज होने पर हाईवे पर 28 घंटे से तड़पे यात्री

विज्ञापन
औंग थाने के सामने सीज बस के खड़े यात्री - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग में बिना परमिट जा रही बस को पकड़ कर सीज कर दिया गया। ऐसे में बस में सवार यात्री ठंड में 28 घंटे तक सीज बस के आसपास भटकते रहे। गुरुवार शाम दूसरी बस पहुंची और यात्रियों को गंतव्य को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निर्देश पर यात्री कर अधिकारी जीएन मिश्रा, हमीरपुर यात्री कर अधिकारी अर्जुन श्रीवास्तव और एआरएम एमएल केशरवानी की संयुक्त टीम का चेकिंग अभियान चल रहा है।
टीम ने बुधवार को दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही एक बस को पकड़ लिया। बस में करीब 85 यात्री सवार थे। प्रदेश का रोड टैक्स जमा न होने पर उसे सीज कर थाने के बाहर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बस में सवार बनारस के 41 यात्रियों को रोडवेज से भेज दिया गया। क्योंकि बनारस के आगे यूपी रोडवेज की सीमा समाप्त हो जाती है। इसी वजह से बिहार व बंगाल के यात्रियों को यहां रुकना पड़ा।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी गणेश महतो ने बताया कि आनंद विहार दिल्ली से वैशाली टूरिस्ट बस सर्विस से वह लोग निकले थे। 25 सौ रुपये किराए काउंटर पर ही जमा कराया गया था।
बस शाम 6 बजे सीज होने के बाद बस को छोड़कर चालक राजू पंजाबी गायब हो गया। प्रयागराज और बनारस के 41 यात्रियों को बाकी भुगतान दे गया था। वह लोग रोडवेज से चले गए थे।
बाकी 44 लोग बंगाल, पटना, पुर्णिया, झारखंड के फंसे रह गए। जिसमें 7 महिलाएं और 8 बच्चे भी हैं। उन लोगों ने पूरी रात बस में बैठकर गुजारी। बिहार के आरा जनपद के अनिल ने बताया उन लोगों ने 112 नंबर पर भी सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वह लोग भूख प्यास और सर्दी का सामना करते रहे। बिहार विधानपुर की दिलशाना, आरा सोनपुर की पार्वती देवी ने बताया कि बच्चों के साथ परेशानी झेलनी पड़ी।
थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बस मालिक से संपर्क करने के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे दूसरी बस आई है। जिसमें बाकी यात्री रवाना हुए हैं। यात्रियों के खाने पानी का इंतजाम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें