फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम को बस ने मारी टक्कर, 45 घायल

Wed, 03 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से यात्रियों को लेकर फतेहपुर आ रही रोडवेज बस मंगलवार को डीसीएम में टक्कर मारने के बाद पेड़ से जा घुसी। हादसे में परिचालक समेत पांच यात्री घायल हो गए वहीं 40 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम दूसरी लेन पार कर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

 
हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस कानपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ हाईवे पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और उसने खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी।

डीसीएम टक्कर के बाद हाइवे की लेन पार कर दूसरे तरफ हाईवे किनारे जंगल में खड्ड में जा गिरी। इधर, रोडवेज बस पेड़ से टकराकर रुक गई। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरे पड़े थे।
विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और दूसरी बस से यात्रियों को जिला अस्पताल, फतेहपुर भेजा।
हादसे में बिलंदा, थरियांव निवासी शरीफ खां (60), बस परिचालक रमेश कुमार (35) निवासी टिकबाग थाना खीरो रायबरेली, कानपुर अनवरगंज बासमंडी निवासी आरिफ की पत्नी नजमा (35), उत्तरी खेलदार निवासी निजाम (32), कानपुर महाराजपुर निवासी धर्मेंद्र (28) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मामूली रूप से जख्मी 40 लोग प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें