फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, ट्रक चालक घायल

Sat, 11 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। मथुरा से रांची जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस नौबस्ता चौराहे पर बने वीओबी (व्हीकल ओवर ब्रिज) पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस चालक ने गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी और फिर कूदकर भाग गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

जय गुरुदेव संस्थान से जुड़े 80 श्रद्धालुओं से भरी एक बस मथुरा से रांची जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह खागा नौबस्ता चौराहे पर बने ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची तो प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक से गलत साइड में जाकर टकरा गई। टक्कर से ट्रक चालक चंद्रपाल निवासी झांसी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को किनारे कराया। हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां पर हाईवे एक लेन पर ही संचालित है। हादसे के बाद ट्रक चालक को नाजुक हालत में सीएचसी हरदों लाया गया। टक्कर लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह यात्री बाहर निकले और सूचना पाकर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें