फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों से आठ लाख का माल उड़ाया

Sat, 08 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मोहद्दीपुर गांव में पुलिस के पहुंचने पर पीड़ित के घर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी पप्पू लोधी अपने परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। चोर घर के पीछे हिस्से की दीवार में सेंध लगा कर कमरे में घुस गए। कमरे में घुसने के बाद बक्सा तोड़कर सोने का हार, लॉकेट, बेसर, झुमकी, बेंदी, नथुनी, अंगूठी व चांदी का डेढ़ किलो जेवरात और 37 हजार नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक करीब दो लाख का माल चोर उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन


इधर, सरकी गांव में चोर प्राथमिक विद्यालय से सटे तीन परिवारों के घरों में वारदात की। पहले अशोक सिंह के मकान की छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरे। उनके घर से आंगन के पास बने कमरे से बक्से व अटैची का ताला तोड़कर सोने के चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत एक लाख का जेवरात पार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी महाजन के घर में चोर पहुंचे। उनके घर के सारे बक्से और अलमारी का लॉकर तोड़कर 66 हजार रुपये नगदी और एक लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर ले गए।

तीसरे घर सलीम को चोरों ने निशाना बनाया। सलीम के घर से बक्से अटैची उठाकर बाहर ले आए। उनके ताले तोड़कर 60 हजार रुपये की नगदी समेत तीन लाख का माल बटोर लिया। घर के बाहर खटखट की आहट पर सलीम की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को डंडा लेकर पकड़ने की कोशिश की और चीख पुकार मचाई। गांव में बदमाश होने की खबर सुनकर अशोक सिंह और महाजन समेत कई परिवारों के  लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


सलीम के घर का सारा सामान घर के बाहर पड़ा और चोरी देखकर होश गुम हो गए। सभी ग्रामीण अपने घरों के  सुरक्षित होने के  बारे में देखने पहुंचे। तब अशोक और महाजन को अपने घरों में चोरी होने का पता लगा। पुलिस तड़के ही मौके पर पहुंच गई। सरकी गांव के लोग रात के 12 बजे तक पंडाल में रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया कि चोरी दो बजे से चार बजे के बीच हुई है। इसी दौरान सलीम के घर में घटना का पता लगा है।


चोरी से पहले काटा बिजली कनेक्शन
शातिर स्कूल के  रास्ते सबसे अशोक सिंह छत पर चढ़े। अशोक की छत के पास ही बिजली पोल है। वहां से तीनों घरों की सप्लाई के लिए तार खंभे से जुड़े हैं। खंभे से तीनों घरों की बिजली सप्लाई के तार काट दिए। इससे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई और अंधेरे का भी फायदा उठाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें