फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन, बंद रखे प्रतिष्ठान

Thu, 11 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के नियम से सर्राफा व्यापारियों में नाराजगी है। सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन



कहा कि या तो इसकी खरीद सीमा बढ़ाई जाए या फिर यह नियम वापस लिया जाए। स्वर्णकारों ने कहा कि ऐसे नियम से तो व्यापार ही चौपट हो जाएगा, क्योंकि पैन कार्ड सभी के पास नहीं होता है।

 
सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप रस्तोगी के नेतृत्व में सर्राफा व्यापारी कुलदीप नारायण उर्फ पप्पन रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, रवि नारायण रस्तोगी, दिनेश सोनी, बृजेश पांडेय, भोला रस्तोगी, कमल गुप्ता, योगेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, रिंकू रस्तोगी, बच्चा बाबू पांडेय, हरिओम रस्तोगी, उमेश सोनी, रामदास सोनी, टीनू रस्तोगी, पप्पी रस्तोगी ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



चौक इलाके में घूम घूमकर प्रतिष्ठान बंद कराएं। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने सर्राफा कारोबारियों के साथ प्रदर्शन किया।

 
जिलाध्यक्ष रस्तोगी ने कहा कि दो लाख या उससे अधिक की खरीदारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता से व्यापार को घाटा होगा। सोने -चांदी का ज्यादातर आइटम महिलाएं और किसान खरीदते हैं। ऐसे में पैन कार्ड सभी के पास नहीं होता। अब पैन कार्ड की अनिवार्यता होगी तो खरीदारी कैसे होगी


स्वर्णकार पप्पन रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी ने कहा कि पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए, यदि सरकार को यह करना है तो फिर दस लाख तक की खरीद में पैन कार्ड की अनिवार्यता करें। कहा कि अभी सांकेतिक प्रदर्शन है, यदि मांगे नहीं मानी गई तो आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें