गांधी चौराहे में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाती पालिका टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी (फतेहपुर)। नगर पालिका की टीम ने शनिवार को तीन चौराहों के आसपास नो वेडिंग जोन घोषित किया। फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाने के साथ 10 दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला।
नगर पालिका ने शनिवार को आंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा और खजुहा चौराहे के आसपास नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए। इन बोर्ड पर चौराहों के 100 मीटर दायरे में फुटपाथों पर दुकानें न लगाने की चेतावनी दर्ज की गई।
इसके बाद टीम ने फुटपाथों से अतिक्रमण भी हटवाया। जेबीसी चलती देख दुकानदारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम ने फुटपाथ पर दुकानें लगाने वाले 10 दुकानदारों से 7300 रुपये जुर्माना भी वसूला।
ईओ निरुपमा प्रताप ने कहा कि नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।