अमेना में पशु चिकित्सक को घेरे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
अमेना गांव निवासी राकेश कुमार द्विवेदी की भैंस बीमार थी। जिसके इलाज कराने के लिए बांदा जनपद में तैनात बिंदकी क्षेत्र के दरवेशाबाद में रहने वाले पशुचिकित्सक रामवृक्ष पटेल को भैंस मालिक ने फोन कर बुलाया।
भैंस मालिक का आरोप है कि इलाज के दौरान एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से उसकी साठ हजार कीमत की भैंस मर गई। ग्रामीणों ने डॉक्टर के बैग के इंजेक्शन, दवाइयां चेक किया। जिसमें कई इंजेक्शन व दवाइयां एक्सपायरी डेट की थी।
ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विवाद बढ़ता देख डॉक्टर ने अपने घर से चालीस हजार रुपये मंगा कर भैंस मालिक को दिया। इसके बाद डॉक्टर को ग्रामीणों ने रिहा किया। ग्रामीणों ने बताया पशु चिकित्सक इसके पहले कई वर्षों तक बिंदकी के पशु चिकित्सालय में तैनात रह चुका है।