फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुदवन टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

Thu, 19 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रामलीला दंगल मैदान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को बुदवन टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। ट्राफी के अलावा टीम को 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार मिला। वहीं उपविजेता टीम को 5100 और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


 
हनुमान मंडल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच उकाथू और गढ़ी के बीच खेला गया। उकाथू की ए टीम ने गढ़ी को आसानी से हरा दिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच  बुदवन और हनुमान मंडल ए के बीच खेला गया।


 जिसमें बुदवन टीम ने हनुमान मंडल टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच उकाथू और बुदवन के बीच हुआ, जिसमें बुदवन टीम के खिलाड़ियों ने उकाथू ए टीम को हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। उकाथू ए टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन



वहीं उकाथू बी टीम को भी ईनाम से नवाजा गया। मैच रेफरी अनिल वाजपेयी और भोला सिंह रहे। मैच का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह एवं सपा नगर अध्यक्ष शिव सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर  किया। इस मौके पर रामगोपाल सिंह, सुनील वाजपेयी, विनोद कांबली, इंदल सिंह,  रग्घू सिंह, नीलू सिंह, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें