फतेहपुर। डॉ. बीआर आंबेडकर युवा जनसेवा फाउंडेशन ने बुद्ध जयंती मनाई। गुरुवार को महात्मा बुद्ध की झांकी से साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद कलक्ट्रेट के बुद्धा पार्क में पूजा अर्चना हुई।
कचहरी के बुद्धा पार्क में खीर भोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर फाउंडेशन के सभी सदस्य विनोद गौतम को फाउंडेशन का केंद्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर फाउंडेशन संरक्षक रुद्रेश कुमार, संस्थापक देवेंद्र कुमार, महामंत्री दीपक देहाती, मीडिया प्रभारी लवकुश साहू, विवेक माधुरे, अमन वर्मा, पवन चंद्र, योगेश गौतम आदि मौजूद रहे।
उधर, बुद्ध पूर्णिमा पर सीओ ऑफिस के पास आबूनगर में गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस मौके पर शोभायात्रा शहर निकाली गई, जो प्रमुख सड़कों में घूमी। इसके बाद बुद्धा पार्क कलक्ट्रेट में समापन हुआ। इस मौके पर अतुल कुमार बौद्ध, अनिल कुमार, सतीश कुमार, पंकज कुमार, सोनू वालिया, सतेंद्र कुमार, ऊषा दोहरे, गुड़िया देवी आदि मौजूद रहे।