फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे एचटी तार की चपेट में बीएससी छात्रा की मौत

Sun, 01 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
injured - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाफरगंज। बिजली विभाग की लापरवाही आखिर बीएससी की छात्रा से असमय उसकी जिंदगी छीन ले गई। सहिमलपुर गांव में रविवार सुबह करीब माह भर से टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। वह पड़ोस की एक बच्ची को टूटे तार की चपेट में आते देख कर बचाने दौड़ पड़ी थी। बच्ची की सदर अस्पताल में हालत चिंताजनक बनी है। इधर, सीएचसी बिंदकी में एंबुलेंस न होने पर परिजनों व कुछ सपाइयों ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंचने पर शांत हुए।   
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन का तार करीब एक माह पहले आंधी में टूट गया था। रविवार सुबह गांव निवासी अजय सविता की बेटी काजल (8) टूटे तार की चपेट में आ गई। उसे तड़पता देख पड़ोसी उमेश दीक्षित की बेटी शिवा (21) दौड़ पड़ी। काजल को बचाने में वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। चीखपुकार पर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की एमसीबी से आपूर्ति ठप कर विद्युत उपकेंद्र डिघरुवा को सूचना दी। ग्रामीणों ने काजल और शिवा को सीएचसी बिदंकी लेकर आए। यहां शिवा को को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पौन घंटे तक एंबुलेंस न आने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, सभासद कमलेश, सपा के वहीद, रवींद्र यादव, मुन्नीलाल, इमरान, धर्मवीर यादव, यूनुस खान, रफत हुसैन आदि सपाइयों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी इंचार्ज डा. इश्तियाक ने बाद में एंबुलेंस से फतेहपुर सदर अस्पताल भिजवाया। बालिका की हालत चिंताजनक है।  

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थी
सहिमलपुर निवासी उमेश दीक्षित की बेटी शिवा मां शारदा महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह नालंदा जूनियर हाईस्कूल देवरी बुजुर्ग में पढ़ाती भी थी। शिवा की मौत से उसकी मां मंगलादेवी, भाई शिवम, बहन पुत्तू रो-रोकर बेहाल दिखे।  
विज्ञापन


एक माह से टूटे पड़े थे तार
सहिमलपुर गांव में उमेश दीक्षित के घर के पास से अंशू के घर तक दो पोल व 440 वोल्ट के तार एक माह टूटे पड़े है। महीने भर पहले आई आंधी में यह तार टूटे थे। बिजली विभाग को तार जोड़ने की फुर्सत नहीं मिली। गांव के अंशू, ओम प्रकाश, राहुल शुक्ला, ललित, शीलू, ओपी, मंटू ने बताया कि विभाग ने दोनो पोल के तारों को मांग के बावजूद नहीं बनवाया गया। ग्रामीणों ने दोषी विद्युत अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग प्रशासन से मांग की है।  

विभाग का दावा तार में नहीं दौड़ रहा था करंट
सहिमलपुर गांव में विद्युत के टूटे तारों से हुई मौत व किशोरी के झुलसने के मामले को विद्युत विभाग के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। एसडीओ प्रशांत शुक्ला व जेई अविनाश यादव का कहना है कि टूटे तारों के कारण बिजली कटी थी। मृतका के घर के पीछे से निकले एबीसी केबल से किसी के कटिया फंसाने के दौरान यह हादसा हुआ है। एसडीओ ने बताया कि मृतका को पांच लाख और झुलसी बालिका को बीस हजार रुपये आर्थिक मदद विभाग की ओर से दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें