फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने कहा, मदर, फादर, ब्रदर शब्दों का प्रयोग करें शिक्षक

Tue, 10 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शिक्षकों से छात्र-छात्राओं के बीच मदर, फादर, ब्रदर जैसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करने पर जोर दिया है। सोमवार को पीसीपी इंटर कालेज हुसैनगंज में आयोजित भिटौरा विकास खंड स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में बच्चों का शैक्षिक स्तर पाठ्यक्रम से हटकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गोष्ठी में मुख्य अतिथि बीएसए ने कहा कि बोलचाल की भाषा में आम रूप से उपयोग में आने वाले अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग शिक्षक बच्चों के बीच में करें, जिससे उन्हें पाठ्यक्रम से हटकर ज्ञान प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रार्थना के बाद प्रत्येक बच्चे से अंग्रेजी में हस्ताक्षर कराए जाएं, जिसे उन्हें अंग्रेजी लिखने का अभ्यास हो सके। प्रत्येक कक्षा में एक मेधावी बच्चे को अलग हटकर शिक्षा दी जाए  और उसका नाम ब्लाक स्तर पर भेजा जाए।
विज्ञापन


ब्लाक से यह बच्चे जिला स्तर पर पहुंचेंगे। जिले स्तर में इन बच्चों का सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा अभिभावकों से अच्छे संबंध कायम करें, जिससे उनकी मदद से बच्चों को शैक्षिक स्तर बढ़ाया जा सके।

गोष्ठी में जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र पटेल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अजय अवस्थी, राजेंद्र वर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, सीरत दीक्षित, शिवशक्ति त्रिवेदी के अलावा ब्लाक के सभी स्कूलों के हेडमास्टर आदि मौजूद रहे।

गोष्ठी के अंत में प्राथमिक शिक्षक संघ भिटौरा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विश्वास दिलाया कि शिक्षक उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता सुधार में महती भूमिका का निर्वाहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें