फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में बीएसए ने बीईओ को फटकारा

Sat, 12 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में ड्रेस वितरण की समीक्षा बैठक में बीएसए विनय कुमार ने उनके नाम पर वसूली की शिकायतों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। अवैध वसूली को लेकर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि अब ऐसी शिकायत मिली, तो संबंधित बीईओ पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बीएसए ने दो दिन में शत प्रतिशत स्कूलों में यूनिफार्म वितरण का आदेश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए ने कहा कि शिकायत मिली है कि ड्रेस वितरण में वसूली की जा रही है। कोई भी शिक्षक ड्रेस वितरण में किसी को भी एक पैसा न दे। अगर वसूली की शिकायत मिलती है, तो संबंधित बीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने ड्रेस वितरण की पुअर स्थिति देखकर नाराजगी जताई और दो दिन के अंदर वितरण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा स्कूलों का शैक्षिक स्तर बहुत ही न्यून है, जो चिंता का विषय है। शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 4 से 5 स्कूलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। निरीक्षण सुबह किए जाएं, जिससे विलंब से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसा जा सके। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को हर हालत में शनिवार तक स्थानांतरण आवेदन फार्म बीएसए दफ्तर में जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें