फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने शिक्षा की जगाई अलख, रैली निकाली, गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा की महत्ता पर रखे विचार

Sat, 28 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। शुक्रवार को एडीएम ने कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन राजकीय इंटर कालेज में हुआ। यहां पर अनिवार्य शिक्षा अधियिनम विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रैली कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान से रवाना हुई और पत्थरकटा चौराहे से होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय से राजकीय इंटर कालेज मैदान पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।

गोष्ठी में अनिवार्य शिक्षा अधिनियम पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चरचा की। वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी संबद्ध बीएसए दफ्तर प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी को कक्षा एक से लेकर 8 तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इन कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन मुफ्त, साल में दो सेट यूनिफार्म मुफ्त, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आदि का व्यवस्था है।

सरकार ने हर किमी पर प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्था की है, जिससे बच्चे को नजदीक से नजदीक पढ़ाई की व्यवस्था कराई जा सके। जरूरत इस बात की है कि सभी लोग सरकार के इस प्रयास में सहयोग करें, जिससे अधिनियम का सही रूप से क्रियान्वयन हो सके। रैली में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, स्काउट शिक्षक जगतपाल सिंह, दिनेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, राजसेन श्रीवास्तव के अलावा कई एबीआरसी, समन्वयक हुबराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें