फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाइयों को तमंचे के बल पर पीटकर नकदी और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि विवाद में भाइयों को तमंचे की बल पर लाठी-डंडे से पीटकर नकदी और चेन लूट ली गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि विधातीपुर गांव निवासी रामबहादुर से असोथर स्थित एक प्लॉट 12 लाख रुपये में 31 जुलाई 2025 को खरीदा था। छह दिसंबर को शशिदेव ने फोन कर खुद का प्लॉट बताते हुए निर्माण कराने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत असोथर पुलिस से की गई।
आठ दिसंबर को छोटा भाई नीरज मजदूरों के साथ निर्माण कराने प्लॉट पर पहुंचा। यहां असोथर निवासी ऊषा सिंह, संपत देवी, जयदेव सिंह गौतम, बबली, शशिदेव सिंह और रविदेव सिंह ने तमंचा, डंडा व कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया। नीरज को लाठी-डंडों से पीटा गया और तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस में शिकायत के बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

26 दिसंबर को कोर्ट से पैरवी कर भाई नीरज के साथ बाइक से लौट रहे थे। गाजीपुर पुलिया के पास जयदेव सिंह गौतम, बबली, शशिदेव और रविदेव बाइक से पहुंचे और बाइक रुकवाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने डंडों से पिटाई कर दी और बैग से 10 हजार रुपये नकद व गले से सोने की चेन छीन ली।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें