फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जमीन के विवाद में भाइयों में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के अंजना कबीर के मजरे सुदेशरा में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। शनिवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुदेशरा गांव निवासी रियाज भाई मिनाज खान और एजाज खान से मकान के बांटने के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर 3:30 बजे कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना में रियाज और एजाज को गंभीर चोटें आईं।
दरोगा दिव्यांश पांडेय मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें