फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा से कायम होगा शांति व सौहार्द -डीएम

Wed, 18 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अपराध निरोधक समिति के वार्षिक सेमिनार में बोलते डीएम राजीव रौतेला, साथ में एसपी कलानिधि नेथानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने कहा कि आपस में भाईचारा रहने से ही जिले में शांति और सौहार्द कायम रखा जा  सकता है। जिलाधिकारी लाल बहादुर सिंह इंटर कालेज में जिला अपराध निरोधक समिति के वार्षिक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी रौतेला ने कहा कि विभिन्न धर्म व संप्रदाय के लोग आपसी कटुता और भेदभाव को भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग करें। तभी भाईचारा, शांति व सौहार्द का माहौल कायम रह सकेगा। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कलानिधि नेथानी ने कहा कि पुलिस व जनता एक दूसरे के पूरक हैं, यदि मिलकर काम करें तो अपराध का खात्मा हो जाएगा। जनता और अपराध निरोधक समिति के सहयोग के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।


इससे पूर्व जिलाधिकारी राजीव रौतेला तथा पुलिस अधीक्षक कलानैथानी ने कार्यपथ मासिक पत्रिका 2016 का विमोचन किया। बांदा के स्वतंत्रता सेनानी सांवले प्रसाद आर्य ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपराध नियंत्रण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रोबोशन अधिकारी नीता अहिरवार, स्वामी विज्ञानानंद, उदयभान सिंह, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, मोहम्मद कमर, सीओ सिटी समर बहादुर सिंह, दिग्विजय सिंह,  ह्देश श्रीवास्तव, शाबिर चौधरी, प्रेम शंकर, हंशराज सिंह, सुशील मिश्रा, एमएल श्रीवास्तव, प्रमोद विक्रम, अरुण जायसवाल, किशन मेहरोत्रा, शैलेंद्र शरन सिंपल, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें