फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवती के अपहरण में बहनोई को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। एक युवती के अपहरण में आरोपी के बहनोई को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस युवती को पहले बरामद कर चुकी है। मुख्य आरोपी को जेल भी भेजा था। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 15 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने कानपुर महाराजपुर थाने के नागापुर मजरे नयाखेड़ा निवासी अतुल को गुजरात से गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया था। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। बयान में औसेरीखेड़ा गांव के सुशील का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आशापुर मोड़ से सुशील को गिरफ्तार किया। रिश्ते में सुशील के छोटे भाई धर्मेंद्र का अतुल साला है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें