जाफरगंज। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में बुधवार को एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से तीन दिन पहले ही युवक की भाभी ने मानसिक बीमारी के चलते घर के अंदर फंदे से लटककर खुदकुशी की थी।
अंगदपुर गांव निवासी कृष्णकांत की पत्नी प्रियंका उर्फ रिंकी सिंह की रविवार को मानसिक बीमारी के चलते घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस घटना से परिवार सदमे था। अचानक मंगलवार रात महिला के देवर रमाकांत सिंह उर्फ जॉनी की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी सांसें थम गईं। परिजन ने युवक का अंतिम संस्कार किया है। पूरा गांव में शोक की लहर रही। गांव में होली का त्योहार नहीं मनाया गया।