फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देखकर झूम उठे मेधावी

Sun, 29 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सीपीएस में रिजल्ट देख खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 99.88 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में सभी सात स्कूलों 892 परीक्षार्थी शामिल हुए। सिर्फ एक बच्चे की किस्मत दगा दे गई। शेष पास हुए। इसमें 86 ने सीजीपीए ए-1 ग्रेड हासिल किया। सीबीएसई परीक्षा में जिले में महर्षि विद्या मंदिर ने अन्य स्कूलों से बाजी मारकर पहला स्थान बनाया।
विज्ञापन


वहीं सीपीएस दूसरे स्थान पर रहा। दोपहर दो बजे घोषित होने वाले रिजल्ट की बेताबी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में साफ देखने को मिली। साइबर कैफे से लेकर संस्थान के कैंपस तक परिणाम सामने आने तक यह बेकरारी बरकरार रही।

अभिभावक भी अपने बच्चों की मेहनत का फलसफा जानने के लिए उनके साथ शिक्षण संस्थान कैंपस का हिस्सा बने नजर आए। कइयों ने परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे का सहारा लिया तो कई ने मल्टीमीडिया मोबाइल में ही परिणाम देखकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुल 384 बच्चे परीक्षा में बैठे। सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आंचल रस्तोगी, आकाश सिंह, आलोक सिंह, अमन सिंह, आनंद प्रकाश, अनुष्का सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, आर्यन साहू, आशी द्विवेदी, अतुल कुमार, देवांशी गुप्ता, देवी प्रसाद, दिव्या सचान, हर्षित मिश्रा, काजल मिश्रा, काजल सिंह यादव, कार्तिक श्रीवास्तव, खुशबू मेहरोत्रा, मयंक सिंह, मो. आदिल, मो. कैफ, नवीन कुमार, नवनीत पटेल, निमिश रस्तोगी, निशांत गिरि, पियूष कुशवाहा, प्रखर ओमर, प्रशांत लोधी, प्रतीक कांत मिश्रा, प्रियांशु सिंह, संस्कृति, सात्विक, सत्यम श्रीवास्तव, शास्वत मिश्र, शिवम जायसवाल, शिवम सिंह, शोभित सिंह, श्रद्धा पांडेय, श्रेष्ठ शुक्ला, श्रेयांश, शुभम मिश्रा, सिद्धांत त्रिपाठी, सिद्धार्थ भदौरिया, वागीशा रस्तोगी, विश्वजीत, अभय राज, अक्षत श्रीवास्तव, साजिया खान, साकिब अकरम, शशांक अवस्थी, शिवांग द्विवेदी, वितुल कुमार, आयाज अली, दिव्यांश यादव, रेयान मिश्रा समेत 55 ने सीजीपीए के साथ ए1 ग्रेड हासिल किया।

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल
चिल्ड्रेेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 317 बच्चों ने परीक्षा दिया। जिसमें 18 परीक्षार्थियों ने सीजीपीए की ए-1 ग्रेड हासिल की। इनमें कुशाग्र कुमार भारती, राघवेंद्र तिवारी, वैभव सिंह, आलोक, दिनेश कुमार, अदम्या द्विवेदी, सुनैना यादव, अंकिता दीक्षित, रितिका वर्मा, सुभद्रा सिंह, तान्या श्रीवास्तव, तूबा ऊमर, अनीषा पटेल, आस्था वर्मा, प्रिया कुशवाहा, प्रियांशी कु शवाहा, श्रेया सिंह, विदित अवस्थी ने सीजीपीए स्थान हासिल किया। अन्य सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

 नुरुल हुदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नूरुल हुदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कुल 38 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें मुकेश कुमार ने 10 सीजीपीए स्थान प्राप्त किया। प्रांची यादव 9.6, सूफियान 9.2, प्रशांत गुप्ता 9, अभय 8.8, अर्चना गोयल 8.8, हसन 8.8, मरगूब रजा 8.6, रमशा फातिमा 8.6 व सलमान 8.6 को भी परिश्रम का फल मिला।

 पुलिस मार्डन स्कूल
पुलिस मार्डन स्कूल से कुल 21 बच्चों ने परीक्षा दी। यहां के भी सारे परीक्षार्थी बाजी मारने में सफल रहे। जिसमें हिमांशु सिंह 9.8, आद्या राय 9.6, राहुल सविता व अकुंश पाल 9, अभय राज 8.8 व अमित गौतम 8.6 सीजीपीए रैकिंग मेें शामिल रहे।

सेंट मैरी स्कूल
स्कूल से कुल 33 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें एक प्रांजल चंद्रा ने ए-1 हासिल कर स्कूल में अव्वल बना। 31 बच्चे उत्तीर्ण हुए। इनमें सेंट मेरी स्कूल का एक बच्चा ई1 ग्रेड मिलने के कारण फेल हो गया।

सेंट जेवियर्स स्कूल
सेंट जेवियर्स स्कूल के परीक्षा में शामिल हुए 63 बच्चों में सभी पास हो गए। इनमें मो. हसनैन, अनुज सिंह, तानिया सोनी ने 10 सीजीपीए ए-1 रैंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें