फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित देशी व बीयर की कंपोजिट दुकान का शनिवार रात ताला तोड़कर चोर नकदी व शराब चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच को पहुंची है।
गाजीपुर थाने के चकसकरन निवासी शिवशंकर फरीदपुर स्थित दुकान का सेल्समैन है। उसने बताया कि दुकान रात को बंद करने के बाद नजदीक किराये के कमरे में सोया था। वह सुबह दुकान पहुंचा। दुकान का ताला टूटा था। चोर गोल्लक का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये नकदी, 184 क्वार्टर देशी शराब, 51 पीस बीयर की कैन चुरा ले गए हैं। जोनिहा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार मौके की जांच करने पहुंचे। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।