फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया है। ताला टूटा देख पड़ोसी ने कॉल करके सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के राधानगर निवासी अन्नू ने पुलिस को बताया कि वह पति अतुल कुमार के साथ वर्तमान समय में दिल्ली में रहती हैं। महिला ने बाहर रहने के चलते राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव मायके में पिता गंगासागर के यहां जेवर व एक लाख रुपये रख दिए थे।
वह कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव लौटकर आई थी। पिता के साथ परिवार समेत बृहस्पतिवार को भागवत कथा के आयोजन में पैतृक गांव खखरेरु गए थे। इधर, चोर रात को कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोर करीब नौ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पड़ोस में रहने वाली भतीजी ने शुक्रवार को ताला टूटा देखकर फोन पर सूचना दी। घर पहुंचने ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें