फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री ढहाने और लूटपाट मामले की सीओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेशकीमती प्लाटों की चहारदीवारी ढहाकर लूटपाट किए जाने के मामले में सोमवार को सीओ सिटी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। मामले के जुड़े लोगों ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे अंतर्गत चक बिसौली स्थित जमीन पर शनिवार रात भूमाफियाओं ने कब्जा करने के लिए करीब 20 लोगों के प्लाटों की चहारदीवारी जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दी थी।
डंपर लगाकर मलबा और तीन प्रतिष्ठानों में लूटपाट की थी। मामले में राजीव सिंह समेत अन्य पीड़ितों ने रविवार शाम एसपी से मुलाकात की थी। राजीव सिंह की ओर से पांच नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

एसपी ने मामले में आरोपी नामजद होने की वजह से जांच कराए जाने का फैसला लिया। एसपी ने सीओ सिटी संजय सिंह को जांच सौंपी है। सीओ सिटी शाम को मौके पर जांच करने पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उसके बाद पीड़ितों को बयान के लिए कार्यालय बुलाया। बंधक बनाए गए पीएनसी ठेकेदार और अन्य लोगों बयान दर्ज कराए हैं। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें