फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 74 स्थानों पर अलाव से नगरवासियों को ठंड में राहत

विज्ञापन
फोटो-28-शहर के तांबेश्वर मंदिर में अलाव तापते साधू संत। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ठंड के बढ़ते असर के बीच नगर में 74 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं जो राहगीरों और जरूरतमंदों दोनों के लिए गर्माहट का साधन बन रहे हैं। नगर पालिका 29 नवंबर से इस व्यवस्था को निरंतर चला रही है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को ठंड की रातों में राहत प्रदान करना है।
विज्ञापन

ये अलाव नगर के प्रमुख चौराहों, रेलवे और बस स्टेशनों, जिला अस्पताल, साथ ही सिद्धपीठ तांबेेश्वर मंदिर, श्री साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगाए गए हैं। ऐसे स्थान चुने गए हैं जहां दिन और रात में लोग अक्सर रुकते हैं और जिन्हें ठंड में बाहर रहने वालों को गर्माहट की आवश्यकता होती है।
नगर पालिका प्रति दिन इन अलावों की जीपीएस लोकेशन आपदा प्रहरी एप पर अपलोड कर रही है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को सही जानकारी मिले और जरूरत पड़ने पर और अलाव लगाए जा सकें। इस पहल से नगर क्षेत्र के लोगों और रात में घर के बाहर किसी भी कार्य से निकलने वाले नागरिकों को ठंड से बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि 28 नवंबर से अब तक नगर के 74 स्थानों पर लगातार अलाव जलाए जा रहे हैं। जहां भी लोग मांग करते हैं उनकी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त अलाव बढ़ाए जा सकते हैं। यह सुविधा से लगातार नगर वासियों और राहगीरों को ठंड के मौसम में राहत मिल रही है।

फोटो-28-शहर के तांबेश्वर मंदिर में अलाव तापते साधू संत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें