फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड में नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह से ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच चौक-चौराहों पर किसी संगठन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की निगाहें प्रशासन पर जा टिकी हैं। कड़ाके की ठंड के बीच चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग रद्दी कागज और फलों की पेटियों का जला कर ठंड भगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस ठंड के बीच लोग घरों में ही दुबकने लगे हैं। सुबह-शाम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वृद्धों और बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। सुबह का तापमान दोपहर के तापमान के आधे से भी कम आंका जा रहा है। ठंड अधिक होने के कारण कई लोगों के प्रातकालीन टहलने का समय पर असर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गाें और बच्चों को हो रही है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है, लेकिन इसके बावजूद कस्बे में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें