फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां बड़ी चंद्रिका देवी चौराहे का होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित मां चंद्रिका देवी चौराहे का अब चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। बुधवार को हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। जिससे नागरिकों में खुशी है।
विज्ञापन

मां बड़ी चंद्रिका मंदिर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले चौराहे के सुंदरीकरण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी जो अब पूरी हो गई है। नगर पालिका की ओर से होने वाले मां बड़ी चंद्रिका देवी चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के कार्य का सांसद ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि पालिका का यह कार्य प्रशंसनीय है। केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रयत्नशील है।
यही वजह है कि केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना, झांसी रेलमार्ग का दोहरीकरण और विद्युतीकरण, कबरई-कानपुर मार्ग को फोरलेन बनाने व बाईपास मार्ग के निर्माण से महोबा को जाम से छुटकारा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, आरएसएस के जिला प्रचारक संतोष कुमार, विहिप के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, नगर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, समाजसेवी तारा पाटकर, सभासद संजना सेन, साधना गुप्ता, ललित पटेल, बृजेंद्र साहू, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें