फाइल फोटो-47-रवि कुमार। स्रोत: परिजन
हुसैनगंज। मौसी के साथ बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे रवि कुमार रैदास (18) का शव शुक्रवार को दूसरे दिन खोजबीन के दौरान बरामद हुआ। रवि थरियांव थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का निवासी था। वह ननिहाल खुसरूपुर आया था।
पीएसी और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को स्टीमर से भिटौरा, ओमघाट और बलखंडी घाट तक रेस्क्यू अभियान चलाया। शाम करीब छह बजे खुसरूपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर बलखंडी घाट स्थित गंगा पुल के पास जलकुंभी में उसका शव उतराता मिला।
रवि परिवार का इकलौता बेटा था। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि रवि ने कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और कभी-कभी बाहर जाकर मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।