फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बड़ी नहर में मिले युवक के शव की हुई पहचान

विज्ञापन
फाइल फोटो-28-सूरज उर्फ सूर्यपाल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र की बड़ी नहर से 24 सितंबर को मिले युवक के शव की शनिवार को पहचान हो गई। कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तिरमा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने शव की पहचान अपने बड़े भाई सूरज उर्फ सूर्यपाल (35) के रूप में की। धर्मेंद्र ने बताया कि सूरज मजदूरी करता था और 19 सितंबर से लापता था। उसकी गुमशुदगी साढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजन विभिन्न स्थानों पर मिले शवों की पहचान कर रहे थे। बड़ी नहर में शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और कपड़ों व हुलिए के आधार पर पहचान की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें