फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत से मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने गेहूं के खेत पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। गले में फंदा कसा हुआ था। फंदे का टुकड़ा पेड़ पर भी लटका था। पुलिस मौके पर पहुंची। जेब की तलाशी में तंबाकू और पर्ची में एक मोबाइल नंबर मिला। युवक की पहचान खागा कोतवाली के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी बुद्धराज पासवान (24) के रूप में हुई। सीओ दुर्गेशदीप और फॉरेंसिक टीम मौके की जांच की। जांच बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बहलोलपुर ऐलई गांव के सुरेश पासवान ने बताया कि भाई बुद्धराज पासवान सोमवार दोपहर दो बजे बिना बताए घर से निकला था। घर नहीं लौटने देर रात तक तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका था। पुलिस का फोन आने पर मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे भाई की मौत होने की जानकारी हुई।
पुलिस को घटनास्थल पर बबूल के पेड़ पर नायलॉन की जाली का फंदा लटका मिला। पेड़ के नीचे बुद्धराज की चप्पल पड़ी थी। फंदे का दूसरा टुकड़ा बुद्धराज के गले में बंधा था। बड़े भाई रमेश ने बताया कि करीब तीन साल से बुद्धराज की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा था। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर मोहम्मदपुर गौंतीं के मजरा चांदपुर गांव में उनकी बहन सुनीता देवी की ससुराल है। बुद्धराज बहन के घर जाने को निकला होगा लेकिन वह घर नहीं गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लग रहा कि युवक ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें