फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो फरवरी से होंगी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में होंगी। दूसरा चरण दो से नौ फरवरी तक चलेगा। प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि बोर्ड से नियुक्त परीक्षक करेंगे। फिलहाल बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रोल नंबर शीट भेज दी गई है। बुधवार से इसका वितरण भी शुरू हो चुका है।
इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से होंगी। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों ने सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था दुरुस्त करा ली है। प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड से निर्धारित 117 केंद्रों पर होगी। डीआईओएस शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि किस विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा, किस तिथि को होगी, इसका निर्धारण परीक्षक करेंगे। सूचना परीक्षक नियुक्त होने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें