फतेहपुर। कड़ाके की ठंड लोगों को बीमार कर रही है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में निमोनिया से पीड़ित सात बच्चों का इलाज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मूलचंद्र ने किया।
मंगलवार को जिला अस्पताल के पंजीयन कक्ष में मरीजों की भीड़ रहीं। यही स्थिति दवा वितरण कक्ष में रही। फिजीशियन डॉ. केके पांडेय का कहना है कि ठंड लगने से पतले दस्त लग जाते है। ठंड से पीड़ित कई मरीज इलाज कराए आए। साथ ही बदहजमी के रोगी पहुंच रहे हैं। यह भी बताया कि बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को बच्चे उनकी ओपीडी में इलाज कराने आए। इनमें निमोनिया के लक्षण छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, कफ, खांसी, जी मचलाने की शिकायत थी। उन्होंने बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है।
इनसेट...
बच्चों को छह लेयर में कपड़े पहनाएं
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ठंड में बच्चों को कम से कम छह लेयर और बड़ों को कम से कम चार लेयर कपड़े पहनने चाहिए। बच्चों के सिर, हाथ और पैर को जरूर ढंककर रखना चाहिए। बच्चों का खास ख्याल रखें। घर के दरवाजे बंद रखें।