फतेहपुर। परीक्षार्थियों के अंतिम सूची जारी हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लाख प्रयासों के बाद बोर्ड परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों का आंकड़ा 2020 के परीक्षार्थियों के बराबर नहीं पहुंच सका। इस बार परीक्षा में 65882 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो पिछले साल से 643 कम हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा आवेदन करने के समय माध्यमिक स्कूल बंद होने के कारण परीक्षार्थियों का आंकड़ा 60 हजार ही पहुंच पाया था।
इसके बाद आवेदन करने की तीन बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तिथि बढ़ाई। तो परीक्षार्थियों की संख्या 65882 तक पहुंच सकी।
इसमें हाईस्कूल के 37306 और इंटरमीडिएट के 28576 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा 2020 में 66525 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
खास बात ये है कि परीक्षार्थियों की संख्या घट गई है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। इस बार 115 केंद्रों में परीक्षा होगी, जबकि पिछली परीक्षा 109 केंद्रों में हुई थी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि हर साल थोड़ी बहुत परीक्षार्थियों की संख्या घटती बढ़ती रहती है। इस बार कुछ असर कोरोना का जरूर पड़ा है।
हाईस्कूल - बालक - बालिका - योग
20041- 17265 - 37306
इंटर - बालक - बालिका - योग
14750 - 13826 - 28576