फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान आज, सारे काम छोड़कर आइए करें महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार व शनिवार को रक्तदान शिविर लगेगा। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी दूर करने को दानवीरों ने इस मुहिम को सफल बनाने का इरादा बना लिया है।
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के साथ सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने महादान की डुबकी लगाने के लिए नई सुबह का इंतजार कर रहे हैं। डीएम व एसपी ने भी सरकारी मुलाजिमों को रक्तदान की सरकारी सहभागिता के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
हफ्ते भर से जिला अस्पताल में महज पांच यूनिट रक्त है। जिले के इकलौते सरकारी ब्लड बैंक का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। यह मुद्दा अमर उजाला के उठाने पर दानवीरों में फिर से दूसरों की जिंदगी की सलामती का जज्बा जागा है।
विज्ञापन

वह रक्तदान को तैयार हैं। दो दिनी रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे डीएम संजीव सिंह और एसपी सतपाल अंतिल करेंगे। दोपहर चार बजे तक चलने वाले इस शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
यह मौका आपको मिलने जा रहा है। तो आइए, रक्तदान करें। अमर उजाला की इस मुहिम में सामाजिक संगठन, कर्मचारी यूनियन, बैंक, व्यापारी संगठन, छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिला संगठन, माध्यमिक शिक्षक संघ ने पूरा सहयोग करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें