फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी में शुरू होगा ब्लड बैंक व आपरेशन

Sat, 24 Dec 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सीएचसी बिंदकी का निरीक्षण करते ज्वाइंट डायरेक्टर एके सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के सीएचसी का निरीक्षण करने लखनऊ से आए ज्वाइंट डायरेक्टर ने तीन घंटे तक यहां का हाल देखा। बताया कि ब्लड बैंक व आपरेशन जल्द ही यहां शुरू कराएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे ज्वाइंट डायरेक्टर एके सैनी सीएचसी बिंदकी पहुंचे। उन्हाेंने एक-एक डाक्टर व कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके काम की जानकारी ली।

रजिस्टरों, फाइलों को देखा। दवाइयों की सप्लाई समय से न होने, ब्लड बैंक  बंद होने, सीजर आपरेशन में तेजी लाने, कुछ उपकरणों की कमियों को भी परखते हुए नसीहत दी। उन्होंने डिलेवरी कक्ष, एक्सरे, लेबर रूम, सहित सभी वार्डों में घूम-घूमकर निरीक्षण किया। जेडी ने पत्रकारों को बताया कि ओटी रूम में एसी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए डायरेक्टर व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान फतेहपुर के एसीएमओ डा. संजय कुमार, चिकित्साधिकारी डा. इश्तियाक अहमद, डा. अभय पटेल, डा. नीरज गुप्ता, डा. पंकज अवस्थी, स्टाफ नर्स रेखा सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें