फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पॉली में 10 और दूसरी पॉली में तीन ब्लाकों में होगा शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षेत्र पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रमुख और सदस्यों को दो पालियों में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों में होगी। पहली पाली में 10 और दूसरी पाली में तीन ब्लाकों के प्रमुखों और सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। डीएम अपूर्वा दुबे ने इसके लिए ब्लाकवार अधिकारी नामित किए हैं। पहली पाली में सुबह 11 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शपथ होगी।
विज्ञापन

पहली पाली के शपथ ग्रहण में सहायक अभियंता जलनिगम एसके वर्मा को तेलियानी ब्लाक, भूमि संरक्षण अधिकारी ईसीसी खागा बबलू कुमार को हसवा, समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा को भिटौरा, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह को बहुआ, उपायुक्त स्वत: रोजगार लालजी यादव को अमौली, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रामानुज त्रिपाठी को खजुहा, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुुमार सिंह को मलवां, जिला उद्यान अधिकारी
राम सिंह को ऐरायां, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विजय कुमार उपाध्याय को विजयीपुर और उप कृषि निदेशक कृषि प्रसार राममिलन सिंह परिहार को विजयीपुर ब्लाक में शपथ दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी पाली असोथर ब्लाक में बीएसए संजय कुमार कुशवाहा, देवमई में सहायक निबंधक, सहकारी समितियां आरएन सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह को धाता ब्लाक में शपथ ग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि शपथ के बाद ब्लाक प्रमुख और बीडीसी की बैठक भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें