फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए बचे चार दिन, अभी तक टिकट का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कार्यक्रम सोमवार को घोषित कर दिया गया। दलों और प्रत्याशियों के पास केवल चार दिन बजे हैं। आठ को नामांकन और 10 जुलाई को मतदान व परिणाम घोषित होंगे। जिले में अभी किसी दल ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तरह ही ज्यादातर ब्लॉकों में भाजपा और सपा में टक्कर होने की संभावना है। फिलहाल कांग्रेस और बसपा दौड़ में नजर नहीं आ रहे हैं, कुछ निर्दलीय जरूर ताल ठोंक रहे हैं। दलीय प्रत्याशियों को चार दिन में अपनी चौसर बिछानी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा होड़ भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ने वालों की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि हर ब्लाक से तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा गया है। प्रत्याशी के नाम वहीं से तय होंगे। सपा भी सभी तेरह ब्लाकों में प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। जिला उपाध्यक्ष अरुणेश पांडेय ने बताया कि दावेदारों का आंकलन करने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी ही टिकट फाइनल करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि छह ब्लाकों में प्रत्याशी उतारेंगे, इस पर काम चल रहा है।
चुनाव की तारीख तय होने से दलों के समर्थन से चुनाव लड़ने वालों की धड़कने बढ़ गई हैं। हालांकि दलों से जुड़े दावेदारों ने बीडीसी सदस्यों से काफी पहले से संपर्क शुरू कर दिया था लेकिन अंतिम मोर्चे की तैयारी के लिए समय नहीं बचा है। समीकरण बनाने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जुलाई : नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 से तीन बजे तक ।
आठ जुलाई : नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक।
आठ जुलाई : तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच।
नौ जुलाई : 11 से तीन बजे तक नामांकन वापसी।
10 जुलाई : सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान।
10 जुलाई : तीन बजे के बाद मतगणना।
...........
इस तरह होगा नामांकन शुल्क
नामांकन फार्म - 800 अनारक्षित, 400 आरक्षित
जमानत राशि - 5000 अनारक्षित , 2500 आरक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें