फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने भरी हुंकार, उपकेंद्र घेरा

Wed, 27 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
असोथर कस्बा में पंचायत करते भाकियू से जुड़े किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को हुंकार भरी। कस्बा के उपकेंद्र का घेराव कर पंचायत हुई। जेई से हाईटेंशन की जर्जर तार और फुंके ट्रांसफार्मर बदलाने की मांग की। क्षेत्र में रोस्टर के मुताबिक 14 घंटे बिजली सप्लाई देने की आवाज उठाई। जेई बसंत लाल के आश्वासन पर पंचायत समाप्त हुई।
विज्ञापन



ब्लाक अध्यक्ष दीपेश भदौरिया ने कहा कि किसानों पर किसी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपकेंद्र की मशीनों से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग को सही कराया जाए। इससे बिजली सप्लाई बाधित होती है। जरौली गांव की हाईटेेंशन लाइन की जर्जर तार बदली जाए। चुनका का डेरा में लगे ढीले तार हवा और बारिश में स्पार्क करते हैं। इससे तार टूटने और हादसा होने का खतरा बना है।


राधा नगर से उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन जर्जर है। हर दूसरे दिन फाल्ट होता है, इससे कस्बावासियों और किसानों को बिजली नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि बेरुई और बौंडर गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिन से फुंका है। अभी तक बदला नहीं गया।
विज्ञापन




शासन के निर्देशानुसार 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। इस मौके पर लक्ष्मीकांत आर्य, सोनू गौतम, प्रमोद, चंद्रिका, धर्मपाल शर्मा, बेनी, प्रेमचंद्र, दीपू मिश्र, यशवंत सिंह, राजा सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें