- भाजपा के ही इन युवा पक्षों के बीच पहले भी हो चुका है बवाल, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात भाजपा के ही दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से भाजयुमो के जिला मंत्री और उनके साथ ही सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई नगर गौतम नगर निवासी राजवर्धन सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री है। उन्होंने बताया कि वह रात गरीब 9 बजे बस अड्डे पर पहुंचे थे। पुरानी रंजिश के चलते महेंद्र मौर्य और उसके साथी लाठी-डंडे, असलहे लेकर आ धमके। उसे कार से घसीट कर लाठी-डंडों से पीटा। हमलावरों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया। आरोप है कि सोने की चेन और 5000 रुपये भी लूट ले गए।
घटना देखकर इलाके में फैल गई। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया घायलों को मेडिकल पर गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
होटल डिप्लोमेट में खाने के बाद पर मारपीट, हंगामा
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के होटल डिप्लोमेट में सोमवार रात खाने के बाद को लेकर संचालकों और ग्राहकों के बीच हंगामा हो गया। रुपयों को लेकर बवाल होने लगा। मामले की सूचना पर ज्वालागंज पुलिस पहुंची। किसी तरह विवाद पर काबू पाया।