फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के साथ मिल राम मंदिर बनाएगी बीजेपी

Wed, 25 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल नहीं रहे लेकिन उनके संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। विहिप के साथ मिलकर बीजेपी राम मंदिर बनाएगी। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने अमर उजाला से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। कहा कि भारत असहिष्णु नहीं बल्कि अतुल्य देश है। इसे हम माता मानते हैं।

अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण शायद  यह भूल गई कि उनके पति आमिर खान को पहचान भारत देश की जनता ने ही दी है। अमर उजाला से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत एक अद्भुत देश है वह कभी असहिष्णु नहीं हो सकता।

आमिर खान की पत्नी हिंदुस्तान में नहीं रहना चाहती लेकिन उन्हें पाकिस्तान में भी सुकून नहीं मिलेगा। भारत विश्व का सबसे सहिष्णु देश है किसी को इस पर शक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने देश छोड़ने की बात कह कर उन क्रांतिकारियों का अपमान किया है जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। राहुल गांधी की पद यात्रा के सवाल पर बोलीं कि कांग्रेस पर दंगे कराने के अनगिनत आरोप लगे हैं उसे असहिष्णुता की बात नहीं करनी चाहिए।

राहुल गांधी देश की असहिष्णुता के बारे में न बताएं। कांग्रेस की सरकार में जो घोटाले किए हैं उसे जनता जानती है अब पद यात्रा की नौटंकी से कुछ हाथ लगने वाला नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें