जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में रणनीति बनाते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने अग्नि पीड़ित गांव अहमदगंज तिहार, हथगाम के अखरी गांव में सहायता देने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों का आह्वान किया। बैठक में राजेश वर्मा, राजीव मेहरोत्रा, मनोज साहू, अभिषेक रायजादा, सेराज अहमद खान, कृष्ण कुमार तिवारी, मुकेश सोनी, श्रवण दीक्षित, संजय श्रीवास्तव, एमपी सिंह, सुनील वर्मा मौजूद रहे। संचालन युवा महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी ने किया।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा की देवीगंज में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत की तैयारी की गई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक अवस्थी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या कट्टर हिंदूवादी व्यक्तित्व के हैं। वह राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं, उनके नेतृत्व में मिशन 2017 पूरा होगा।
जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह कछवाह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम शंकर मिश्र, सुशील श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, चौहान, राम किशोर अवस्थी, पंकज मिश्रा, अश्विनी गौड़, इंद्रजीत पाल, यदुनाथ सिंह, रामदत्त यादव, सुरेश बाजपेई, विवेक दीक्षित, रामशंकर गुप्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वरर सिंह ने की।