फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सुनाई खरी खोटी

Sat, 16 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
शहर कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने प्रदर्शन के अंतिम दिन पूरा जोर लगाया। सड़क पर जुलूस की तरह नारे लगाते हुए थाना घेरने निकले। शहर में कोतवाली और खागा तहसील में हथगाम थाना घेरा गया। इस प्रदर्शन को विधानसभा टिकट दावेदारों के शक्ति परीक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और प्रदेश सरकार के कामकाज को गिनाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


नोकझोंक के बीच कोतवाली में घुसे कार्यकर्ता- फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ता ज्वालागंज में जुटे और यहां से नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। पहले से तैनात फोर्स ने भाजपाइयों को थाने में घुसने से रोकना चाहा। नारेबाजी करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता धक्का मुक्की करते हुए कोतवाली के अंदर घुस गए। दो घंटे तक प्रदर्शन हुआ। सदर विधायक विक्रम सिंह ने सपा सरकार को विफल सरकार कहा।


जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने कहा कि प्रदेश में कानून- व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे और माफिया थाने चला रहे हैं। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पुलिस रिपोर्ट न लिखकर पीड़ितों को भगा देती है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, अवधेश मिश्रा, राम प्रकाश गुप्ता, विजय लक्ष्मी साहू, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, राम प्रताप गौतम, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, सुशील तिवारी, प्रेमा सिंह राठौर, नीलिमा चौहान, संतोष गुप्ता, अरविंद चौहान, अभय प्रताप सिंह समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


थाना घेरकर सरकार की बखिया उधेड़ी- हथगाम(खागा)। भाजपाइयों ने हथगाम थाने का घेराव कर प्रदेश सरकार की बखिया उधेड़ी। थाने में घुसने को लेकर एसओ और भाजपाइयों में तकरार हुई। न घुस पाने पर भाजपाई गेट के सामने धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता शिवशरन सिंह यादव की अगुवाई में यह धरना-प्रदर्शन हुआ।

उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल से जनता ऊब चुकी है, उसे स्वच्छ और साफ-सुथरी सरकार चाहिए। इस दौरान वाहनों का काफिला देखने वालों की भी भीड़ रही। इस मौके पर दीपक सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के संतोष सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, देवसरन द्विवेदी, अंजनी बाजपेई, गनेसी साहू आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें