फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेजस के परिजन से मिले भाजपाई, न्याय और मदद का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
फोटो-03-छात्र तेजस के परिजन को ढांढस बंधाते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम के इंटर के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के बाद सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने इस दल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग और महामंत्री सुशीला मौर्या शामिल थे। नगर उत्तरी व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और दिनेश गुप्ता भी साथ थे। अखिलेश कुमार, विनोद सिंह गौतम व लकी द्विवेदी भी परिवार से मिले। उदय लोधी ने छात्र के बाबा और चाचा समेत अन्य परिजन से बात की।
उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न्यायोचित कार्रवाई की जाती है। इस प्रकरण में भी कानून संवेदनशीलता से काम कर रहा है। उन्होंने आगे भी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

फोटो-03-छात्र तेजस के परिजन को ढांढस बंधाते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें