फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी विरोधी है भाजपा सरकार

Sat, 19 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चौक में धरना देते सराफा व्यापारी
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में हुई रैली से वापस आने के बाद शुक्रवार को व्यापारियाें ने चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमेश सोनी ने कहा कि जब तक काले व शोषण करने वाला कानून खत्म नहीं होगा, तब तक सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारी लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को हनुमान मंदिर में सराफा व्यापारियों की बैठक हुई। संरक्षक रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले कानून के विरोध में सराफा व्यापारी दुकानों को बंद कर आंदोलन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हर स्तर के स्वर्णकार को कारोबार का लेखा जोखा रखना संभव नहीं है। इसमें अगर इंस्पेक्टर राज लागू हो जाता है तो व्यापारियों का शोषण होगा। सराफा व्यापारी पप्पन रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन


तत्कालीन कांग्रेस सरकार में भाजपा ने इसी एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया था और केंद्र की सत्ता मिलते ही एक्साइज ड्यूटी लगाई जा रही है। भाजपा व्यापारी विरोधी पार्टी है। इसके प्रलोभन में अब व्यापारी नहीं आएगा। इस मौके पर बृजेश सोनी, अजय रस्तोगी, संतोष सर्राफ, अमित रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, साकेत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अजय सोनी, मोनू रस्तोगी, भोला रस्तोगी, गौरव सोनी, मुन्नालाल, नफीस भाई, महताब आलम, बच्चू बाबू, राजेंद्र, केशव, अंचल, शिवाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें