फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Wed, 30 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान कौन संभालेगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन नामांकन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है। भाजपा में जिलाध्यक्ष बनने के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। दिनभर प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक दमखम दिखाने में लगे रहे। कई प्रत्याशी तो जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से जुगाड़ भी लगा रहे हैँ।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर छात्रावास परिसर में मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी विपिन वर्मा, सहायक जिला चुनाव अधिकारी श्रीकांत पाठक ने नामांकन फार्म प्रत्याशियों को दिया। इसमें 42 कार्यकर्ताओं ने नामांकन फार्म लिया।

लेकिन कुल 29 प्रत्याशी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हुए। इनमें दो पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला और प्रभुदत्त दीक्षित ने फिर से जिलाध्यक्षी की कमान संभालने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा शैलेंद्र रघुवंशी, मुखलाल पाल, प्रमोद द्विवेदी, अरविंद बाजपेयी, दिनेश बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, नीरज सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, अरुण सिंह परिहार, संतोष सिंह राजू, रघुवीर लोधी, जंग बहादुर सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, राम सुचित शर्मा, शतीश चंद्र गुप्ता, गिरजा दत्त बाजपेयी, अशोक अवस्थी, राजा सिंह, कछवाह, बैजनाथ वर्मा, ओम मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, बलराम चौहान, नरेंद्र देव मिश्र, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, दया शंकर गुप्ता, महेश चंद्र, संतोष कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, कृष्णा पासवान, कुलदीप भदौरिया, राजेंद्र सिंह पटेल, आदित्य पांडेय, रक्षपाल सिंह लोधी, महेंद्र नाथ बाजपेयी आदि रहे। मीडिया प्रभारी कुलदीप भदौरिया ने बताया कि प्रत्याशियों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा गया है। नए वर्ष में नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें