फोटो-13-प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी। संवाद
बिंदकी। जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बिंदकी का दबदबा रहा। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिंदकी तहसील चार में से तीन वर्गों में विजेता बना।
रविवार को पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में सदर तहसील टीम विजेता बनी। बिंदकी तहसील की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में बिंदकी तहसील विजेता रही।
सदर तहसील को उपविजेता का खिताब मिला। सीनियर बालक वर्ग में बिंदकी तहसील की टीम विजेता बनी। सदर तहसील की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में भी बिंदकी तहसील विजेता और सदर तहसील उपविजेता रही।
विजेता टीमों को विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, सह प्रभारी सुरेश कुमार, सत्येंद्र पाल, रूबी सैनी, ऊषा कुशवाहा शामिल रहे।