फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी में ममेरे भाइयों की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 11 May 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बहन की चौथी लेने जा रहे दो ममेरे भाइयों की ट्रेेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का पांच वर्षीय एकलौता बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। मृतकों में पांच साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव बाइक के साथ ट्रेन में फंसकर करीब 25 मीटर तक रगड़ते चले गए। ट्रेन का ब्रेक वायर भी बाइक में फंसकर टूट गया।
विज्ञापन

हादसे से गांव में मातम पसरा है।
बिंदकी कस्बे में औंग थाना क्षेत्र के गांव करचलपुर निवासी घनश्याम निषाद की पुत्री माया की शादी पांच मई को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनीर में हुई थी।

उसकी चौथी लेने के लिए रविवार को लगभग साढ़े दस बजे अलग-अलग तीन बाइकों से परिजन व रिश्तेदार गुनीर गांव जा रहे थे। 12 बजे के आसपास बाइक सवार औंग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही चौरीचौरा ट्रेन के निकलने का समय हो रहा था।
विज्ञापन


औंग रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद था। तभी माया के पारिवारिक बुआ का लड़का करचलपुर निवासी अशोक निषाद (32) पुत्र चुन्नीलाल अपने इकलौते पुत्र अंशू (5) और ममेरे भाई मनीष(5) पुत्र घनश्याम के साथ रेलवे क्रॉसिंग के गेट के नीचे से बाइक झुकाकर निकाल ले गया। वे जैसे ही पटरी पार करने लगे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में अशोक व उसके ममेरे भाई मनीष की मौके पर मौत हो गई, अशोक का बेटा अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। उधर, औंग थाना पुलिस ने जीआरपी का क्षेत्र होने की बात कह शवों का पंचनामा नहीं भरा। दोपहर तीन बजे जीआरपी ने पंचनामा भरवाया। शवों को लगभग चार बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें