फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ढाई साल से अधूरा बिलंदा-हुसैनगंज मार्ग, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
फोटो-16-बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर गड्ढे में जमा गंदा प
विज्ञापन
हुसैनगंज। ढाई साल पहले शुरू हुआ बिलंदा-हुसैनगंज मार्ग का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से इनमें दलदल बन गया है। बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ई-रिक्शा पलटने से यात्री भी घायल हो रहे हैं। निर्माण की धीमी गति से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रयागराज नेशनल हाईवे के बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को मथैयापुर चौराहा से जोड़ने वाली करीब साढ़े 14 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जा रहा है। काम करीब ढाई साल पहले शुरू हुआ था। मिट्टी की पुराई के बाद करीब एक साल पहले सड़क पर डस्ट और गिट्टी डालकर रोलर व अन्य मशीनों से समतल किया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण आगे नहीं बढ़ा।
करीब 10 महीने से सड़क निर्माण पूरी तरह बंद है। बारिश के चलते गिट्टी उखड़ने से सड़क की हालत और खराब हो गई है। हसनापुर के पास जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। करमचंदपुर सांडा स्थित ईंट भट्ठे और लतीफपुर के बीच भी बिखरी गिट्टी और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दिवाकर ने बताया कि बारिश खत्म होने के बाद सड़क निर्माण में तेजी लाई जाएगी। वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्माण पूरा कराकर आवागमन सुचारु करा दिया जाएगा।


एक साल में सिर्फ तीन महीने होता काम
लतीफपुर के पूर्व प्रधान मकदूम पाल ने कहा कि सड़क निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। साल में मुश्किल से तीन महीने काम होता है, जबकि नौ महीने निर्माण बंद रहता है। इसी तरह काम चलता रहा तो सड़क पूरी होने में करीब पांच साल और लग जाएंगे।

हसनापुर निवासी अधिवक्ता रमेश सिंह भदौरिया ने कहा कि सड़क अच्छी स्वीकृत हुई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली से निर्माण में देरी हो रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को परेशानी उठाकर भुगतना पड़ रहा है।

फोटो-16-बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर गड्ढे में जमा गंदा प

फोटो-16-बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर गड्ढे में जमा गंदा प

फोटो-16-बिलंदा से हुसैनगंज-हथगाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर गड्ढे में जमा गंदा प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें